सिकरारा हिन्दुस्तान संवाद
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता स्वर्गीया लालती देवी की 18वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बंसफा में शुक्रवार को मनायी गयी। सई नदी के तट पर स्थित नागेश्वर महादेव धाम पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा माँ त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है। वह अपने बच्चों की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहती है।
सूचना आयुक्त सुभाष सिंह ने कहा माँ का प्रेम नि:स्वार्थ होता है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू व पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लालती देवी ने सदैव गरीब, असहायों की भलाई के लिए कार्य किया।
इस अवसर पर टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पुत्रों की सेवा करते हुए वह कभी नहीं सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। अभ्यागतों का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की प्रेरणा मां से मिली है उसे आजीवन करता रहूंगा।
प्रारंभ में अतिथियों ने स्व.लालती देवी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आभार पूर्व विधायक राजदेव ने किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जिला अस्पाल पहुँचकर मरीजो को फल, दूध, बिस्किट आदि वितरित किया।
इस मौके प्रमुख समरनाथ यादव, शशिमोहन सिंह क्षेम, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, राना सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कुंवर बाबा जयसिंह जितेंद्र सिंह, दादा, अभ्युदय सिंह अन्य प्रमुख रहे।