किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Feb 25, 2026 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी शादी करने की नीयत से लड़की को अपने घर ले गया। जब पीड़िता के पिता उसे वापस लाने पहुंचे, तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बाद में लड़की किसी तरह घर लौट आई।

चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि चार दिन पूर्व एक व्यक्ति 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और शादी करने की फिराक में था। पीड़िता के परिजनों के अनुसार जब उसके पिता लड़की को वापस लाने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे मिलने नहीं दिया गया। बाद में किशोरी किसी तरह भाग कर अपने घर लौट आई। पीड़ित महिला ने मंगलवार रात थाने लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


