ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरबोलेरो पिकप के धक्के से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

बोलेरो पिकप के धक्के से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

बक्शा थानाक्षेत्र के सवंसा गांव के समीप बोलेरो पिकप के धक्के से मोपेड सवार वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए...

बोलेरो पिकप के धक्के से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 06 Dec 2021 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नौपेड़वा (जौनपुर) हिंस

बक्शा थानाक्षेत्र के सवंसा गांव के समीप बोलेरो पिकप के धक्के से मोपेड सवार वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज से पूर्व वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार निवासी 70 वर्षीय रामअधार अग्रहरि सोमवार सुबह दस बजे के करीब अपनी मोपेड लेकर हाइवे से होकर बक्शा की तरफ जा रहे थे। सवंसा पहुँचे ही थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो पिकप ने मोपेड सवार वृद्ध को जोरदार धक्का मारकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के समीप पिकप को दौड़ाकर पकड़ते हुए घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज से पूर्व मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखतें हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें