Monkey Menace in Mungra Badshahpur Residents Struggle for Relief बंदरों से नहीं मिल पा रही निजात, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMonkey Menace in Mungra Badshahpur Residents Struggle for Relief

बंदरों से नहीं मिल पा रही निजात

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर नगर में बंदरों का आतंक जारी है। लोगों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन यह असफल रहा। दुकान के सामने बैठने से व्यापारी परेशान हैं और महिलाओं को सामान छीनने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 26 Dec 2024 12:28 AM
share Share
Follow Us on
बंदरों से नहीं मिल पा रही निजात

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में लोगों को बंदरों के आंतक से निजात नहीं मिल पा रही है। इन्हें पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान हवा हवाई सबित हो गया है। मथुरा से आई टीम भी अपना करतब दिखाकर चली गई। बंदरों के आंतक का आलम यह है कि दुकान के आगे आकर बैठ जा रहे हैं जिससे व्यापारियों को दुकान खोलने में दिक्कत हो रही है। बंदर झुंड बनाकर विचारण करते रहते हैं। आने जाने वाले लोगों का सामान छीन ले जाते हैं। खासतौर से महिलाओं को बड़ी दिक्कत हो रही है। सर्व सामाज के नेताओं ने बंदरों से निजात दिलवाने के लिए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को भी दिया। फिर भी समस्या यथावत बनी है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी का कहना है कि जो बंदर बचे हुए है उन्हें भी जल्द अभियान चलाकर पकड़वाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।