संदिग्ध हाल में युवती लापता
Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के एक गांव की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 फरवरी को घर से बिना बताए चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती के भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थक हारकर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ मोबाइल भी ले गई है। जो स्विच आफ बता रहा है। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


