स्कूल गई दसवीं की छात्रा नहीं लौटी घर,परिजन परेशान

Feb 09, 2026 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के एक गांव की दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। 7 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

स्कूल गई दसवीं की छात्रा नहीं लौटी घर,परिजन परेशान

गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला। तो परिजन थाना में तहरीर दिए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।छात्रा बीते सात फरवरी की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन स्कूल और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के दादा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।