कुटीर इंटर कॉलेज चक्के में मेधावियों का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो-16ता है, अच्छी शिक्षा ग्रहण करना है तो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। प्रबंधक डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि संस्था का कर्तव्य छ

कुटीर इंटर कॉलेज चक्के में मेधावियों का हुआ सम्मान

जलालपुर। क्षेत्र के कुटीर इंटर कॉलेज चक्के में सोमवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है, अच्छी शिक्षा ग्रहण करना है तो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। प्रबंधक डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि संस्था का कर्तव्य छात्रों का नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना है। अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के काशीप्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने विचार रखे। हाईस्कूल में अपर्णा शर्मा 87.2 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं चारुल यादव 85.2 तथा काजल यादव 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में प्रिंसी मिश्र 84.8 प्रतिशत एवं आर्यन संतलाल पाल 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सभी छात्र छात्राओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल अवस्थी ने अतिथि, अभिभावक, शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रदीप प्रजापति ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।