Jaunpur News: भगवान जगन्नाथ का हुआ स्वस्थ परीक्षण
Jaunpur News: जौनपुर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलराम का स्वास्थ्य परीक्षण 14 जुलाई को किया गया। 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे भगवान का परीक्षण वरिष्ठ चिकित्सकों के दल ने किया। भगवान को औषधीय काढ़े का भोग अर्पित किया गया है। रथयात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी।
Jaunpur News: जौनपुर। आषाढ़ कृष्ण अमावस्या 14 जुलाई मंगलवार को भगवान प्रभु श्री जगन्नाथ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलराम अस्वस्थ हो गए थे। आचार्य डॉ.रजनी कान्त द्विवेदी ने बताया कि विगत 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों के दल ने मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य परीक्षण
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को अधिक स्नान करने के कारण बहन और भ्राता शीत भगवान जगन्नाथ आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक ज्वर पीड़ा से ग्रसित रहे।
भोग अर्पण
उक्त 15 दिनों में प्रभु को भोग में विभिन्न औषधीय से युक्त काढ़े का भोग अर्पण किया जाता रहा है। इस दौरान आम जनमानस के लिए प्रभु का दर्शन प्रतिबंधित रहा। 14 जुलाई मंगलवार को जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव, डॉक्टर अजीत कपूर , डॉक्टर अशोक अस्थाना, डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह, डॉक्टर आलोक यादव, डॉक्टर स्वाती यादव ने परंपरा अनुसार भगवान का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ घोषित किया। 15 जुलाई बुधवार को प्रभु को परवल के जूस का भोग अर्पित किया जाएगा। 16 जुलाई गुरुवार को राजशी खिचड़ी प्रसाद का भोग अर्पित करने के पश्चात रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं देवी सुभद्रा रथारूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे। स्वास्थ्य परीक्षण के मौके पर मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी, रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहू, महामंत्री राजेश गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, रत्नेश सिंह, प्रबंधक सीए संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश राय, दयाशंकर निगम, दिनेश प्रकाश कपूर, मनोज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा समेत मंदिर से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


