गणित व फिजिक्स एक दूसरे के पूरक: प्रो. राव
देश के महान गणितज्ञ प्रो. के श्री निवास राव ने शनिवार को तिलकधारी सिंह पीजी कालेज में आयोजित तीन दिवसीय गणित राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ करते हुए बताया कि गणित व फिजिक्स एक दूसरे के पूरक हैं।...
देश के महान गणितज्ञ प्रो. के श्री निवास राव ने शनिवार को तिलकधारी सिंह पीजी कालेज में आयोजित तीन दिवसीय गणित राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ करते हुए बताया कि गणित व फिजिक्स एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आइंस्टीन के समीकरण से न्यूटन के गति के सम्बंधों को परिभाषित किया।
प्रो. राव ने फैक्शनल कैलकुलेशन एण्ड स्पेशलन फंक्शन का कम्प्यूटरर में प्रयोग को विस्तृत रूप से समझाया। कहा कि गणित विधा मानव निर्मित समस्त भौतिकवादी सुख सुविधाओं का आधार है। त्योहारों और नक्षत्र की गणना में गणित का बहुत योगदान है।
विज्ञान व तकनीकी संस्थान दिल्ली के प्रो. एके सिंह ने कहा कि बच्चों में गणित व विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने की जरूरत है। मुम्बई से आये समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गणित की महान विभूतियों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक अशोक सिंह ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने की। संचालन डा. जीसी चौबे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डा. सत्य प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए लोगों के प्रति आभार जताया।
उद्घाटन के अवसर पर प्रो. मीनाक्षी राणा, प्रो. महादेव नामिका, प्रो. श्यामलाल यादव, प्रो. एसपी सिंह, डा. आरएन ओझा, डा. केबी यादव, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. वृजेन्द्र सिंह, डा. जितेश सिंह,डा. मनोज श्रीवास्तव, डा. देवमणि दूबे, डा. अरुण कुमार अन्य मौजूद रहे।