सरस्वती शिशु मंदिर में गणित-विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन
Jaunpur News - फोटो-17वं आत्मविश्वास की सराहना की। विद्यालय परिवार की अनुशासनप्रियता, व्यवहार कुशलता एवं अतिथियों के प्रति सम्मानपूर्ण स्वागत-भाव ने सभी आगंतुकों का

शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों की ओर से तैयार किए गए अल्पाहार की सराहना करते हुए उनकी सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। विद्यालय परिवार की अनुशासनप्रियता, व्यवहार कुशलता एवं अतिथियों के प्रति सम्मानपूर्ण स्वागत-भाव ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गणित के सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडलों के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सहज ढंग से समझाया।
विज्ञान अनुभाग में किडनी की कार्यप्रणाली, आर्टिफिशियल ब्लड निर्माण की प्रक्रिया, हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित बुलडोजर मॉडल तथा सौरमंडल के सजीव प्रतिरूप ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, प्रबंधक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल तथा पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष मनोज अग्रहरि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय ने आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



