शॉर्ट सर्किट से पेड़ों में लगी भीषण आग

Apr 08, 2026 12:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर के महापुर गांव में बुधवार सुबह तालाब के ऊपर लगे पेड़ों में अचानक आग लग गई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिससे स्थानीय किसानों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से पेड़ों में लगी भीषण आग

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के महापुर गांव में बुधवार सुबह को करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तालाब के ऊपर लगे पेड़ों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगे और उनसे उठती लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंचने लगीं। आग की भयावहता को देखकर गांव के किसानों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल के आसपास गेहूं की तैयार फसल खड़ी थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी।

ऐसे में ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड सतहरिया को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने हालात का जायजा लिया और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई शुरू की। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।