Jaunpur News: बकरा दिखाने के बहाने 23 हजार लूटे

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: चंदवक थाना क्षेत्र में एक युवक ने आरोप लगाया है कि बकरा खरीदने के बहाने उसे सुनसान खेत में ले जाकर लुटेरों ने 23 हजार रुपये छीन लिए। जालसाजों ने पहले बकरा दिखाने का झांसा दिया और बाद में उसे मारपीट कर नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaunpur News: बकरा दिखाने के बहाने 23 हजार लूटे

Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में बकरा खरीदने के बहाने बुलाकर एक युवक ने 23 हजार लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जालसाजों ने पहले बकरा दिखाने का झांसा दिया, फिर सुनसान खेत में ले जाकर मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सराय बीरू गांव निवासी इकराम हाशमी पुत्र अब्दुल गनी ने क्षेत्राधिकारी केराकत को दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे बकरा बेचने की बात कहकर बीरीबारी अस्पताल के पीछे बुलाया। वहां पहले से मौजूद कुछ लोग उन्हें बकरा दिखाने के बहाने पास के खेत में ले गए।

आरोप है कि खेत में पहुंचते ही तीन-चार लोग आ गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी जेब में रखे 23 हजार छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur News: बकरा दिखाने के बहाने 23 हजार लूटे