अधेड़ व्यक्ति को मनबढ़ों ने पीटा, अस्पताल में चल रहा उपचार
जफराबाद के इमलों बाजार में एक अधेड़ व्यक्ति जय प्रकाश यादव पर मनबढ़ो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह बाजार में सामान खरीदने आया था। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इमलों बाजार में एक अधेड़ व्यक्ति को शुक्रवार की शाम को मनबढ़ो ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। क्षेत्र की रायपुर गांव के निवासी जय प्रकाश यादव (53 वर्ष) शुक्रवार की शाम व्यक्तिगत काम से इमलों बाजार की आये थे।वह एक दुकान से कुछ सामान लेने लगे।उसी समय कुछ अज्ञात मनबढ़ो ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया।उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय ले गये।जहां घायल जय प्रकाश यादव का उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार। हल जा रहा है।तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


