ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरमानव भूल गया है जीवन का मकसद

मानव भूल गया है जीवन का मकसद

निरंकारी सत्संग भवन मडि़याहूं पड़ाव व त्रिलोचन महादेव में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा प्यारेलाल ने कहा कि मानव जीवन का मकसद भूल गया है।...

मानव भूल गया है जीवन का मकसद
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 15 Jul 2019 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

निरंकारी सत्संग भवन मडि़याहूं पड़ाव व त्रिलोचन महादेव में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा प्यारेलाल ने कहा कि मानव जीवन का मकसद भूल गया है। आध्यात्मिक जागृति होने पर ही इंसान जीवन जीने का ढंग सीख सकता है।

उन्होंने कहा कि सम्पत्ति तो फिर से प्राप्त की जा सकती है किन्तु जीवन समाप्त हो गया तो उसे प्राप्त नहीं किया जा सकता। जीवन के रहते ही परमतत्व की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि इंसान दुनियावी प्राप्ति के लिए निरंतर भाग दौड़ कर रहा है। किन्तु देने वाले प्रभु के प्रति चैतन्य नहीं है। इंसान माया से जुड़ गया है और प्रभु को भूल गया है। जीवन के मुख्य ध्येय के पूरा करने की अपेक्षा धार्मिक रीति रिवाजों में ही समय व्यतीत कर रहा है। इस मौके पर श्यामलाल साहू, शैल कुमारी, मालती, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, सुवाष, उदयनारायण, राजेश प्रझापति, शिवराम अन्य रहे। संचालन मुरलीधर ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें