
कोडीनयुक्त कफ सिरप: चार और फर्मों के खिलाफ एफआईआर की तहरीर
Jaunpur News - 0 दिल्ली के वान्या इंटरप्राइजेज से इन फर्मों ने किया है 2.61 करोड़ का कारोबार है। औषधि विभाग की जांच में चार और फर्मों का नाम सामने आया है। ये फर्में
जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में कोडिनयुक्त कफ सिरप के कारोबार का एक और खुलासा हुआ है। औषधि विभाग की जांच में चार और फर्मों का नाम सामने आया है। ये फर्में दिल्ली की मेसर्स वान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विशाल उपाध्याय पुत्र सतपाल से जुड़कर कारोबार की हैं। विशाल अशोक विहार कॉलोनी सरसावा देहात सहारनपुर का निवासी है। जिन चार फर्मों का नाम सामने आया है उनके खिलाफ एफआईआर के लिए शनिवार को औषधि निरीक्षक रहत पांडेय ने एएसपी को तहरीर दी। औषधि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वान्य इंटर प्राइजेज की एक्ससेल शीट की प्रति से जांच की गई। जांच में पता चला कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की भारी मात्रा में यहां से कारोबार हुआ है।

इसमें फर्म आकाश मेडिकल एजेंसी- 43 चितरसारी शंकर मंडी रोड, पोस्ट- सदर कोतवाली जौनपुर के फर्म प्रोपराईटर आकाश मौर्य पुत्र कुंज लाल मौर्य निवासी ग्राम चितरसारी, शिवम मेडिकल एजेंसी गाटा संख्या 39 ग्राउण्ड पलोर, रामपुर (पदुमपुर) थाना सरायख्वाजा के प्रोपराईटर शिवम कुमार मौर्य पुत्र जय कुमार मौर्य निवासी जमालपुर, मनीष मेडिकल एजेंसी 271 विशेषरपुर चौकिया चौराहा, थाना- लाइनबाजार के प्रोपराईटर अरूण सोनकर पुत्र प्रेम चन्द्र सोनकर निवासी चितरसारी शामिल हैं। उन्होने कोडीनयुक्त औषधियों (कुल 1,86,475 शीशी) को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बेचा। इसकी कीमत करीब दो करोड़ 61 लाख रुपये है। अब तक कुल 16 फर्मों का नाम आ चुका सामने जौनपुर जिले में अब तक कुल 16 फर्मों का नाम सामने आ चुका है। इसमें से 12 पर पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। बाकी चार और नाम सामने आने पर एफआईआर होगी। पुलिस विभाग के अनुसार, मुकदमे के बाद जांच की जा रही है। विवेचना हो रही है। एसआईटी गठित की गई है। टीम अलग अलग बिंदु पर जांच कर रही है। और जिन फर्मों का नाम सामने आया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




