ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरश्रद्धा पूर्वक की गई भगवान गोवर्धन की पूजा

श्रद्धा पूर्वक की गई भगवान गोवर्धन की पूजा

रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से...

रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से...
1/ 2रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से...
रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से...
2/ 2रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से...
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरTue, 29 Oct 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व.गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर सोमवार को पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक शशांक सिंह रानू व अन्य ने विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। श्री गोवर्धन का षोडशोपचार पूजन पं.राजनारायन शुक्ल व डा.रजनीकान्त द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। गोवर्धन जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

गोवर्धन पूजा पर शशांक सिंह रानू ने रसिया के माध्यम से ब्रज की गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के अन्तर्गत गोवर्धन लीला को बहुचर्चित लीला बताया। आचार्य डा.रजनीकन्त द्विवेदी ने कहा कि श्रीकृष्ण के कहने पर व्रजवासियों ने इन्द्र की पूजा छोड़ कर गिरिराज (गोवर्धन जी) भगवान की पूजा शुरू कर दी। यह देख इन्द्र क्रोधित होकर मेघों को बुलाकर ब्रज को तहस नहस करने को कहा। मेघों ने सात दिन, सात रात घनघोर वर्षा की। इस दौरान गोविन्द ने अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की तथा इन्द्र के अभिमान को नष्ट किया। तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा होने लगी। पूजा के दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाये गए। इस मौके पर शम्भूनाथ टण्डन, संजय पाठक, निशाकान्त द्विवेदी, नीरज उपाध्याय, मनोज गुप्ता, अनिल प्रजापति, किशोर कुमार ओझा, विनय बरोतिया, राजेश सिंह मुन्ना समेत अन्य रहे।

गोवर्धन पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़

नौपेड़वा। हिन्दुस्तान संवाद

बक्शा ब्लाक के बरपुर गांव में सोमवार को 37वां गोवर्धन पूजा धूमधाम से आयोजित हुआ। यज्ञ-हवन, पूजन, प्रसाद वितरण के पश्चात मेले का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि राम एवं कृष्ण आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए धरा पर जन्म लिए। उन्होंने गोबर्धन पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि आस्था मन व हृदय की होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज भी तमाम गरीबों को तन ढ़कने के लिए वस्त्र नसीब नहीं होता है। इसके पूर्व पं.अखिलेश उपाध्याय के सानिध्य में ब्राह्मणों ने हवन पूजन कराया। इस मौके पर लकी यादव, सेवानिवृत्त बीडीओ धर्मराज यादव, डा.रामयश यादव, डा.जनार्दन यादव, रामधारी पाल, संघर्ष यादव, रामजस प्रधान, प्रधान आलोक यादव, पंकज यादव, जितेन्द्र यादव, आरबी यादव अन्य रहे। संचालन अखिलेश चंद यादव ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें