सीवर कार्य के बाद उखड़ी सड़क से हो रही परेशानी

Mar 03, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क बनने के कुछ ही समय बाद गड्ढे पड़ गए। सतह उखड़ने लगी और जगह-जगह दलदल जैसी हालत बन गई। लोगों ने ठेकेदार तथा संबंधित विभाग प

सीवर कार्य के बाद उखड़ी सड़क से हो रही परेशानी

केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नरहन इलाके में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क के पुनर्निर्माण में लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने अवर अभियंता अनुराग को घेरकर सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। रहवासियों ने कहा कि सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़क का पैचवर्क बेहद घटिया तरीके से किया गया। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद गड्ढे पड़ गए। सतह उखड़ने लगी और जगह-जगह दलदल जैसी हालत बन गई। लोगों ने ठेकेदार तथा संबंधित विभाग पर गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान अवर अभियंता ने अनियमितता स्वीकार की और भरोसा दिया कि सड़क पूरी तरह दुरुस्त कराई जाएगी।

उन्होंने समयसीमा बताते हुए कहा कि 6 मार्च तक मरम्मत और सुधार का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगरपंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने कहा कि सड़क का काम तय मानकों के अनुसार पूरा होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की निगरानी सख्ती से की जाए और किसी तरह की लापरवाही न होने पाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीवर डालने के बाद तोड़ी गई सड़क का पैचअप चल रहा है और पूरी सड़क का निर्माण मई तक करा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।