पाक्सो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त चंदन बिंद को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे की अगुवाई में पुलिस ने बस स्टैंड के पास से उसे हिरासत में लिया। अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धनंजय राय और कांस्टेबल दिनेश सोनकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर अश्वनी दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड मुंगराबादशाहपुर के पास से अभियुक्त चंदन बिंद पुत्र राजेंद्र बिंद निवासी ग्राम लतीफपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना मुंगराबादशाहपुर में पंजीकृत विभिन्न धारा के अंतर्गत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धनंजय राय चौकी इंचार्ज सतहरिया एवं कांस्टेबल दिनेश सोनकर की भूमिका सराहनीय रही। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


