ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरलाइसेंसी पिस्टल से चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

लाइसेंसी पिस्टल से चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

लाइसेंसी  पिस्टल से चचेरे भाई पर जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 03 Apr 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। निज संवाददाता

लाइन बाजार क्षेत्र के बिरहदपुर गांव में गुरुवार की रात महिला की पिटायी करने से मना करने पर एक युवक को उसके चचेरे भाई ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दिया। गोली पीड़ित के हाथ में छिलते हुए निकल गयी। आनन फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना से दोनों परिवार में जबरदस्त तनाव बना है।

जानकारी के अनुसार बिरहदपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह से उनकी पत्नी का कुछ विवाद घर में चल रहा था। जिसे देख 36 वर्षीय पट्टीदार ध्रुव कुमार ने मना किया। आरोप है कि विकास अपनी पत्नी को पीट रहा था। जिसे ध्रुव ने मना किया। आरोप है कि यह बात विकास को बुरी लगी और उसने घर के अंदर से ही पिस्टल से गोली चलानी शुरु कर दी। एक गोली ध्रुव कुमार के बांह में जा लगी। परिवार में हड़कम्प मच गया। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले विकास फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाने के बाद पीडि़त की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी कि प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार दिनेश प्रकाश पाण्डेय को सूचना मिली कि विकास चार पहिया वाहन से कही भागने की फिराक में है। जलालपुर चौराहे से विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पिस्टल, दो कारतूस व पांच अदद खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें