सांसद प्रिया सरोज ने भाजपा नेता सहित दो पर दर्ज कराया मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की एआई से बनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण भाजपा नेता सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सांसद ने आरोप लगाया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए फर्जी तस्वीरें बनाई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सांसद प्रिया सरोज ने भाजपा नेता सहित दो पर दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। मछलीशहर की सांसद एवं क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज सरोज की एआई से बनाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर साइबर थाने की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर कार्रवाई की। सांसद प्रिया सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एआई से निर्मित उनकी फर्जी/मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। कहा कि वायरल की गई तस्वीरों के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद ने एआई जनरेटेड तस्वीर वायरल करने के आरोपी आमोद सिंह और विशाल सिंह के पेज का लिंक और स्क्रीशन शॉट भी पुलिस को दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि सांसद के प्रार्थनापत्र में भाजपा का जिक्र नहीं है, हालांकि जो स्क्रीन शॉट उपलब्ध कराया उसमें आमोद के नाम के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी लिखा है। यह पेज भाजपा नेता आमोद का ही है इसकी पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता। इस मामले में जौनपुर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि हमने पोस्ट डिलिट कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।