रामपुर में साथी की हत्या पर अधिवक्ताओं में आक्रोश
Jaunpur News - रामपुर जनपद में साथी वकील फारुख अहमद खां की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत रहकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
मछलीशहर (जौनपुर)। प्रदेश के रामपुर जनपद में साथी वकील की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे। बताया जाता है कि रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य फारुख अहमद खां की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को मद्देनजर प्रदेश सरकार से अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, दिनेश चंद्र सिन्हा, यज्ञ नारायण सिंह, अशोक श्रीवास्तव, आर पी सिंह, प्रेम बिहारी यादव, सुरेश सिंह, विनय पांडेय, भरत लाल यादव, अवनींद्र दूबे, रमेश चंद्र यादव, वीरेंद्र मौर्य, कमलेश कुमार, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




