लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित
मछलीशहर के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन किया। उन्होंने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

मछलीशहर (जौनपुर)। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील अधिवक्ता सोमवार को आंदोलित रहे। तहसील परिसर में जुलूस निकले और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया।उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संदर्भित ज्ञापन सौंपा । अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए न्याय व्यवस्था पर कुठाराघात बताया। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमें वापस लेने के साथ अधिवक्ताओं के बैठने के लिए नये चैंबर बनवाने की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री आलोक विश्वकर्मा,अशोक श्रीवास्तव,आर पी सिंह,इंदु प्रकाश सिंह,सरजू प्रसाद बिंद,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,विनय पांडेय,राज कुमार पटवा,अशोक मिश्रा,प्रेम चंद्र यादव"जज्जे",संदीप श्रीवास्तव,वीरेंद्र मौर्य,अमित सिंह सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


