Jaunpur News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने बैठे अधिवक्ता धरने पर

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: मछलीशहर के टेकारडीह गांव में अधिवक्ता बृजेश कुमार यादव ने धरना दिया। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों की मिली भगत से दीवानी न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद चकमार्ग बनाने का प्रयास हो रहा है। अधिवक्ताओं के समर्थन से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य रोकने का आश्वासन दिया।

Jaunpur News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने बैठे अधिवक्ता धरने पर

Jaunpur News: मछलीशहर। तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर मंगलवार को टेकारडीह गांव निवासी अधिवक्ता बृजेश कुमार यादव धरने पर बैठ गए। अधिवक्ता का आरोप था कि ग्राम प्रधान ब्लॉक अधिकारियों की मिली भगत से उसकी पुरानी आबादी के बीचों बीच जबरदस्ती दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद पक्का चकमार्ग बनवा रहे हैं। तत्काल निर्माण कार्य रोकवाने की मांग की। अधिवक्ता के धरने पर बैठने की सूचना पाते ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, अवनींद दुबे, बाबू राम, विकास यादव, बृजेश श्रीवास्तव, हरि शंकर यादव, शंकरवेद प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश कुमार सहित कई दर्जन अधिवक्ता साथी के समर्थन में धरने में शामिल हो गए और नारेबाजी करने लगे।

अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार से मिलकर साथी की समस्या से अवगत कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया को टेकारडीह गांव में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजी गई है और काम रुकवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही नियमानुसार वैधानिक ढंग से अग्रिम निर्णय लिया जायेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना समाप्त हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने बैठे अधिवक्ता धरने पर