वकील से मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - हरिहरपुर गांव में भूमि विवाद के चलते अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय के साथ मारपीट हुई। चार लोगों ने मिलकर उन्हें गालियाँ दीं, उनकी मोटरसाइकिल और चारपाई तोड़ी, जिससे उन्हें चोटें आईं और 2000 रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वकील से मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा

चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में भूमि विवाद में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय पुत्र मुक्तेश्वर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पट्टीदारों से भूमि का बंटवारा पारिवारिक समझौते से 2011 में हो गया है। पारिवारिक बंटवारे की भूमि में लोग अपने-अपने हिस्से पर काबिज है। रविवार की शाम विपक्षी उदय सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, नागेश पांडेय, अभिषेक पाण्डेय दरवाजे पर आकर फिर से बंटवारे की बात कहने लगे। बंटवारा होने की बात कहने पर उक्त लोग गालियां देते हुए दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल, चारपाई एवं चश्मा तोड़ दिए।

हमें धक्का मार दिए जिससे मेरे कान पर खरोच आई मुझे चोट लगी। इससे 2000 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। जाते समय लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।