
बिहार अंतिम चरण के मतदान से पहले यूपी में शराब बरामद
Jaunpur News - - शाहगंज में यनगर क्लोन एक्सप्रेस के एसी कोच से बरामद हुई 120 बोतल शराब। इससे पहले ही यूपी के जौनपुर जिले में शाहगंज रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में श
शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इससे पहले ही यूपी के जौनपुर जिले में शाहगंज रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई। यह शराब ट्रेन के एसी कोच में लादकर बिहार ले जायी जा रही थी। आशंका जतायी गई कि चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए ले जायी जा रही थी। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी की टीम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली जयनगर क्लोन एक्सप्रेस (04652) शनिवार की रात में शाहगंज से गुजर रही थी।

इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ को सूचना मिली कि एक्सप्रेस के किसी बोगी में शराब रखी गई है, जो तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही है। ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान एसी कोच बी-9 के पैनल के पीछे 10 अलग अलग बोरों में भरकर 120 बोतल शराब रखी गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार दीवाकर ने जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी पटेल, आरपीएफ के उप निरीक्षक जेपी बहुगुणा और सिपाही जनार्दन यादव के सहयोग से शराब को बरामद कर लिया। शराब किसी की थी, कहां से उसे लादा गया यह जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये बतायी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




