भूमि विवाद में मारपीट का आरोप
डोभी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन (बगीचा) गांव में गुरुवार की

डोभी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन (बगीचा) गांव में गुरुवार की शाम समय करीब 4:30 बजे भूमि विवाद में दो लोगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।पीड़ित दीनदयाल सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी ग्राम कछवन (बगीचा) ने चंदवक थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम को समय करीब 4:30 बजे भूमि विवाद को लेकर उसके विपक्षी बिजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बिल्ला, शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ रंगा पुत्र स्वर्गीय घुरहू सिंह निवासी ग्राम कछवन थाना चंदवक गाली गलौज देते हुए आए और लाठी डंडों से मारने पीटने लगे।
विरोध करने पर उक्त दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


