भूमि विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सुरेरी थाना क्षेत्र के कठवतिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित श्यामजीत यादव ने आरोप लगाया कि अमित यादव, अनुज यादव और कमलेश यादव ने उसे और उसकी बहन को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कठवतिया गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई । पीड़ित श्यामजीत यादव पुत्र पृथ्वी यादव ने सुरेरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही अमित यादव, अनुज यादव व कमलेश यादव पुत्रगण चन्द्रपाल यादव ने विवाद के दौरान उसे व उसकी बहन को लाठी-डंडों से मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार की रात्रि सुरेरी पुलिस आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया पिड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।