भूमि विवाद में मारपीट, थाने में दी तहरीर

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर के कठवतिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित श्यामजीत यादव ने आरोप लगाया कि अमित, अनुज और कमलेश यादव ने उसे और उसकी बहन को लाठी-डंडों से घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद में मारपीट, थाने में दी तहरीर

सुरेरी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के कठवतिया गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई । पीड़ित श्यामजीत यादव पुत्र पृथ्वी यादव ने सुरेरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही अमित यादव, अनुज यादव व कमलेश यादव पुत्रगण चन्द्रपाल यादव ने विवाद के दौरान उसे व उसकी बहन को लाठी-डंडों से मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार की रात्रि सुरेरी पुलिस आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया पिड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।