भूमि विवाद में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

रामनगर के चकइलीसीया गांव में जमीन के विवाद के चलते एक महिला को मारने पीटने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता संजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भूमि विवाद में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज

रामनगर (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकइलीसीया गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला को मारने पीटने और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजू देवी पत्नी दिनेश पाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी जमीन में पतरा रखी थी। इसी बात को लेकर उनके जेठ रामकष्ण पाल पुत्र स्वर्गीय रामजीत पाल तथा रामआसरे पुत्र रामजीत उनसे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब दोपहर को दोनों आरोपी उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर बाल्टी से मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।