पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट युवक पर चाकू से हमला, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - रामनगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक युवक देवव्रत पाण्डेय पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट युवक पर चाकू से हमला, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर इटाये गांव निवासी देवव्रत पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम करीब पांच बजे इटाये बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अच्छेलाल पटेल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे देवव्रत गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट में चोट लगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दोनों पक्षों के घायल लोगों का उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।