युवक का अपहरण कर किया जानलेवा हमला
Jaunpur News - मड़ियाहूं के पट्टी गांव में फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को बोलेरो में जबरन बैठाकर गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पीड़ित के परिवार ने पुलिस में शिकायत की है।

मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव में फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी गांव निवासी सलामत अली ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई नियामत अली घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी बोलेरो वाहन से नदियांव और बड़ेरी गांव निवासी कुछ लोग पहुंचे और जबरन पैसे की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार पैसे न देने पर आरोपित नियामत अली को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर गांव से कुछ दूरी पर ले गए।
वहां डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाकर भर्ती कराए। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


