कायस्थ समाज की एकजुटता और उत्थान पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो...09श्यकता पर बल दिया। राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, जय प्रक

कायस्थ समाज की एकजुटता और उत्थान पर जोर

जौनपुर, संवाददाता। नगर के राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कालेज सभागार में रविवार को कायस्थ समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और वर्तमान सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता और संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, जय प्रकाश नारायण, खुदीराम बोस, डा. राजेन्द्र प्रसाद जैसे व्यक्तित्व समाज के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि समाज को कमजोर और अभावग्रस्त वर्गों को सशक्त बनाने के लिए संगठित प्रयास करना होगा। अतिथि डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसमें चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होकर जरूरतमंदों की सहायता करेंगे।

डा. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज एकजुट नहीं हुआ तो पिछड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। डा. नवीन चन्द्र श्रीवास्तव और उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सहयोग और अहंकार त्यागकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। आयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी मौजूद बंधुओं ने सहयोग और समाज उत्थान के लिए संकल्प लिया। संचालन संजय अस्थाना ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।