Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur Team Wins Cricket Tournament Final by 17 Runs
क्रिकेट में चितौड़ी को पराजित कर जौनपुर बना विजेता

क्रिकेट में चितौड़ी को पराजित कर जौनपुर बना विजेता

संक्षेप:

Jaunpur News - नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के चितौड़ी गांव में स्थित लखैया स्टेडियम में

Jan 02, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के चितौड़ी गांव में स्थित लखैया स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खला गया। यहां जौनपुर की टीम ने चितौड़ी को 17 रनों से हराकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि परवेंद्र सिंह पम्मू (चितौड़ी) ने विजेता टीम के कप्तान अंश सिंह को ट्राफी और 31 हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम के कप्तान अंकुर सिंह को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ मैच लड्डू एवं मैन ऑफ द सीरीज का इनाम निखिल सिंह को दिया गया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जौनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चितौड़ी की पूरी टीम सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी। मैच समापन पर मुख्य अतिथि परवेंद्र सिंह पम्मू ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हारने वाली टीम को अपनी गलती सुधारने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करतें हुए भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष यह प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए जो भी आवश्यक जरूरत पड़ेगी उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह वीआईपी, रायअभय सिंह, रतन सिंह राजू, सोनल पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।