Jaunpur News: पूजा पंडाल में करंट लगने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: जौनपुर के केराकत क्षेत्र के खड़हरा गांव में रविवार रात मां दुर्गा के पूजा पंडाल में आरती के दौरान सात वर्षीय रिवांश कथित तौर पर टेंट के खंभे में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने सजावट कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Jaunpur News: पूजा पंडाल में करंट लगने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हरा गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे मां दुर्गा के पंडाल में आरती के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे रिवांश पुत्र नीरज की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घर के पास बने मां दुर्गा के पूजा पंडाल में रविवार की रात आरती हो रही थी। रिवांश भी आरती में शामिल था। इसी दौरान पंडाल में लगे टेंट के खंभे को छूने पर वह कथित तौर पर करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे मुफ्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां नीलू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सजावट कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

मृतक के बड़े पिता ने पंडाल में सजावट का काम कर रहे कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की सहमति से पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना पर उपस्थित एसआई सच्चिदानंद ने बताया अभी तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक जांच कर रही है, ताकि करंट लगने के कारणों और संभावित लापरवाही का पता लगाया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦हादसा कहां और कब हुआ?−
हादसा रविवार रात करीब आठ बजे केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हरा गांव में मां दुर्गा के पूजा पंडाल में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: पूजा पंडाल में करंट लगने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम