Jaunpur News: कीर्तन परम्परा है भारतीय संस्कृति का संवाहक

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुआ गोष्ठी का आयोजनखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली डॉ.सुरेश कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के

Jaunpur News: कीर्तन परम्परा है भारतीय संस्कृति का संवाहक

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। प्रज्ञा प्रवाह काशी प्रांत की ओर से मंगलवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में लोक संगीत-कीर्तन परम्परा में एकात्मता के स्वर विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान और मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली डॉ.सुरेश कुमार पाण्डेय रहे। शुभारम्भ के बाद वन्देमातरम् गीत कुमारी अनुजा निगम ने प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डॉ.सुरेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोक संगीत, प्रकृति के एकीकरण से तादात्म्य स्थापित कर मनुष्य मन के हर्ष-विषाद, संयोग-वियोग का प्रकटीकरण है। अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि कीर्तन परम्परा भारतीय स्व का बोध कराता है और संस्कृति का संवाहक है।

उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेटकर स्वागत किया। विशिष्ट वक्ता संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने कहा कि कीर्तन परम्परा में लोक का दर्शन होता है। युवा आयाम के प्रांतीय सह-प्रमुख पंडित शनि भट्ट ने युवाओं को लोक मंथन के लिए प्रेरित कर गूगल फार्म के माध्यम से पंजीकरण कराया। प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत व्यवस्था प्रमुख डॉ. कीर्ति सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव 'जिद्दी', संचालन संस्कार भारती के ऋषि श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने किया। इस मौके पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्त, भृगुनाथ पाठक, ब्रम्हेश शुक्ल, सुरेन्द्र जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्त सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: कीर्तन परम्परा है भारतीय संस्कृति का संवाहक