ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर: रोहित यादव ने दक्षिण कोरिया में स्वर्ण पदक जीता

जौनपुर: रोहित यादव ने दक्षिण कोरिया में स्वर्ण पदक जीता

मीरगंज के डभिया गांव निवासी रोहित यादव ने शनिवार रात आठ बजे दक्षिण कोरिया के मोकपो शहर में अण्डर 20 अन्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स थ्रोविंग मीट प्रतियोगिता में 74.44 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर...

जौनपुर: रोहित यादव ने दक्षिण कोरिया में स्वर्ण पदक जीता
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 25 Aug 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मीरगंज के डभिया गांव निवासी रोहित यादव ने शनिवार रात आठ बजे दक्षिण कोरिया के मोकपो शहर में अण्डर 20 अन्तराष्ट्रीय एथलेटिक्स थ्रोविंग मीट प्रतियोगिता में 74.44 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। मीरगंज के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन दौड़ के धावक सभाजीत यादव का पुत्र रोहित यादव जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। कोरिया में 15 देश के खिलाडि़यो ने भाग लिया था। उसकी इस कामयाबी से उसके गांव में खुशी का माहौल है। इसके पहले वह 6-7 जुलाई 2019 मे कजाकिस्तान के अलमाटी शहर में खेली गयी अन्तरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में रजत पदक जीता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें