Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur Resolution Day Held Complaints Addressed at Various Police Stations
अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्या

अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्या

संक्षेप:

Jaunpur News - अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्या हिसं मड़ियाहूं के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार अमित सरोज क

Jan 25, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिले के विभिन्न थानों पर किया गया। दिवस में पहुंचे फरियादियों की अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। शाहगंज में दो और मीरगंज थाने पर एक समस्या का निस्तारण किया गया। जबकि मड़ियाहूं कोतवाली में लगे समाधान दिवस पर एक भी शिकायत निस्तारित नहीं की जा सकी। हिसं मड़ियाहूं के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार अमित सरोज की अध्यक्षता में किया गया। इसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कुल नौ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने टीमों को निर्देश दिया कि स्थलीय जांच कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। हिसं जंघई के अनुसार थाना समाधान दिवस में मीरगंज थाने पर कुल छह प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक का मौके पर निस्तारण कर पांच प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। हिसं शाहगंज के अनुसार कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान मौजूद रहे। दिवस पर कुल छह फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को सौंप जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक वीरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सुभाष गिरि, मुन्ना लाल शर्मा, विनोद कुमार, आनंद प्रजापति समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;