Jaunpur News: जीआरपी जौनपुर ने बरामद किए 88 खोए हुए मोबाइल
Jaunpur News: फोटो...04भिन्न जनपदों और राज्यों से बुधवार को जीआरपी जौनपुर थाने पर पहुंचे 55 मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पा

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। थाना जीआरपी जौनपुर ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के अभियान में कुल 88 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से विभिन्न जनपदों और राज्यों से बुधवार को जीआरपी जौनपुर थाने पर पहुंचे 55 मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जीआरपी पुलिस की सराहना की। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के नेतृत्व में जीआरपी जौनपुर, क्यूआरटी एवं सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की।
रेल यात्रियों द्वारा विभिन्न तिथियों में दर्ज कराई गई गुमशुदगी के आधार पर मोबाइलों की तलाश कर उन्हें बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। 55 मोबाइस स्वामियों को उनका मोबाइल बुधवार को वापस दिया गया। शेष मोबाइल स्वामियों को भी सूचना दे दी गई है और शीघ्र ही उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे। इस अभियान में उपनिरीक्षक हरिकेश, शिवपूजन यादव, गिरीश मिश्र, बृजेश कुमार, राधा मोहन द्विवेदी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रामप्रवेश कुमार, मनीष कश्यप, महिला आरक्षी किरण लता सहित जीआरपी एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


