दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मुंगरा बादशाहपुर में थाना पवारा की पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में आरोपी महेश लाल सरोज को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 18 मार्च को प्रार्थनापत्र भेजा था, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुड़रिया मोड़ से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।

दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना पवारा की पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को पीड़िता ने डाक के माध्यम से प्रार्थनापत्र भेजा था, जिसके आधार पर थाना पवारा में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महेश लाल सरोज पुत्र रामराज सरोज, निवासी ग्राम कुड़रिया, थाना पवारा, जौनपुर को कुड़रिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद और कांस्टेबल धनंजय यादव की अहम भूमिका रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।