Jaunpur News: छात्रवृत्ति योजना की हुई समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: जौनपुर में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जानकारी की कमी या आवेदन संबंधी कठिनाइयों के कारण कोई पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रहे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति पटल बनाने और आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का सुझाव दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Jaunpur News: छात्रवृत्ति योजना की हुई समीक्षा बैठक

Jaunpur News: जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार देर शाम विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या आवेदन प्रक्रिया में कठिनाई के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने और पात्र छात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति पटल बनाने का सुझाव दिया गया। इससे विद्यार्थियों को आवेदन से जुड़ी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

साथ ही विद्यार्थियों और संस्थानों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सहायता प्राप्त और राजकीय महाविद्यालयों तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति योजना से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: छात्रवृत्ति योजना की हुई समीक्षा बैठक