Jaunpur News: दर्शनार्थियों की कार पलटी, सभी बाल-बाल बचे
Jaunpur News: जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार भोर करीब तीन बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल के खंभे से टकराकर पलट गई। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, हालांकि कुछ को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने यात्रियों की मदद की और घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया।

Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के समीप सोमवार को भोर में करीब तीन बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के खलीलाबाद से श्रद्धालु स्विफ्ट डिजायर कार से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। इसी दौरान चंदवक क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शिव मंदिर के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बाउंड्री वाल के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार पलटने के बावजूद उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यात्रियों की मदद की। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने के कारण नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दर्शनार्थियों की कार रेलिंग के खम्बे से टकरा कर पलट गई सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।

