ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर: लकड़ी खरीदने जा रहा व्यापारी नदी में डूबा

जौनपुर: लकड़ी खरीदने जा रहा व्यापारी नदी में डूबा

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव निवासी एक लकड़ी व्यवसायी शुक्रवार को नदी में डूब गया। काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार में कोहराम मचा है। देर रात तक लोग नदी के किनारे...

जौनपुर: लकड़ी खरीदने जा रहा व्यापारी नदी में डूबा
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 12 Jul 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव निवासी एक लकड़ी व्यवसायी शुक्रवार को नदी में डूब गया। काफी प्रयास किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार में कोहराम मचा है। देर रात तक लोग नदी के किनारे टार्च जलाकर खोजबीन में जुटे रहे। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी नदील अहमद 28 पेशे से लकड़ी का कारोबारी है। शुक्रवार को नदी तैर कर उस पार गांव में आम का सूखा पेड़ देखने जा रहा था। बीच नदी में पहुंचने के बाद वह शायद थक गया लोग देखते ही रह गए और वह पानी में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें