Jaunpur News: मानक दरकिनार कर जल्दबाजी में लगीं पार्किंग बेंच
Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर) के भदराव ग्राम पंचायत में पार्किंग बेंच की खरीद और स्थापना में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने जल्दबाजी में 3.40 लाख रुपये का भुगतान करा दिया, जबकि कई बेंच अगले दिन ही टूट गए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड की भदराव ग्राम पंचायत में पार्किंग बेंच की खरीद और स्थापना में अनियमितता तथा सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव किशन गुप्ता ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी कराकर करीब 3.40 लाख रुपये का भुगतान करा दिया, जबकि लगाए गए कई बेंच स्थापना के दूसरे दिन टूट गये। ग्राम पंचायत का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा था। 18 मई को ग्राम पंचायत का टेंडर अखबार में प्रकाशित किया गया। टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए मात्र पांच दिन बाद 23 मई को पार्किंग बेंच के नाम पर 3.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि टेंडर प्रकाशित होने के बाद एक सप्ताह में टेंडर डालने व खुलने की प्रक्रिया की जाती है लेकिन इस सब को दरकिनार कर जल्दी में पैसा निकाल लिया गया। कुछ ग्रामीणों की माने तो ग्राम प्रधान व सचिव पुराने लगे पार्किंग बेंच को ही दिखाकर नया भुगतान कर लिए है。
आरोपित निर्माण की गुणवत्ता
आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। संबंधित जेई ने भी घटिया सामग्री को मानक के अनुरूप दर्शाकर भुगतान की संस्तुति कर दी।
ग्रामीणों की समस्याएँ
ग्रामीण कैलाश यादव, रामवली यादव, महादेव, महातीम यादव और छबिराज यादव के घरों के पास लगी आधा दर्जन बेंच टूट गयी हैं। कैलाश यादव और रामवली यादव का कहना है कि बेंच लगने के तुरंत बाद ही क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रामीणों ने मामले की शिकायत ब्लॉक अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दुरुपयोग किये गये सरकारी धन की वसूली की मांग की है। इस संबंध ने एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने कहा कि गुणवत्ता की जिम्मेदारी जेई की है, इससे हमारा कोई मतलब नही है। यह पूछने पर की ट्रेंडर प्रक्रिया कितने दिन में पूरी होती है तो वह इस पर चुप हो गये।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


