जांच के दौरान शिकायतकर्ता पर अभद्रता का आरोप

Apr 04, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जफराबाद के बाकराबाद गांव में विकास कार्यों की शिकायत की जांच के दौरान अभद्रता का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। जांच टीम के सदस्य और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शिकायतकर्ता मौके से चले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता पर अभद्रता का आरोप

जफराबाद, संवाददाता। सिरकोनी ब्लॉक के बाकराबाद गांव में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने अभद्रता का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी अजय कुमार मौर्य ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम दिनेश चंद्र को प्रार्थनापत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह, जेई आरईडी मीनू गुप्ता और तकनीकी सहायक रामकुमार सिंह की संयुक्त टीम एक अप्रैल को गांव पहुंची। जांच के दौरान ग्राम प्रधान पोल्हन मौर्य, सचिव आरती मौर्या और लेखपाल मौजूद रहे।

टीम ने जब शिकायतकर्ता से हैंडपंप मरम्मत में गड़बड़ी के संबंध में जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसी दौरान उसके साथ मौजूद एक बाहरी व्यक्ति ने हस्तक्षेप किया, जिस पर प्रधान ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इस बात पर शिकायतकर्ता ने अभद्र व्यवहार किया और जांच हाईकोर्ट से कराने की बात कहते हुए मौके से चला गया। जांच अधिकारी रामजी सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता पहले भी दो बार शिकायत कर चुका है, लेकिन जांच के समय उपस्थित नहीं हुआ था। घटना के बाद ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल ने अन्य प्रधानों के साथ जलालपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।