
अभिलेखों से मिलाई जाएगी कंचन की हैंड राइटिंग
Jaunpur News - जलालपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लहंगपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रेलवे के गैंगमैन कंचन यादव की
जलालपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लहंगपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रेलवे के गैंगमैन कंचन यादव की आत्महत्या के मामले में गहन जांच होगी। मौके से मिले सुसाइड नोट में जो बातें लिखी गई हैं उनमें कितनी सच्चाई है इसकी जांच के लिए उसकी पत्नी, ससुर, पत्नी के मामला और मौसा से भी पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही सुसाइड नोट कंचन ने ही लिखा है या किसी और ने इसकी पुष्टि के लिए विभागीय अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कंचन की शादी करीब चार साल पहले ही दुहावर गांव निवासी विजय की पुत्री प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद दोनों के रिश्ते अच्छे थे।

एक ढाई साल की बेटी भी है। पत्नी रहती तो कंचन के घर ही थी, लेकिन कई बार उसका आना जाना अपने मामा के यहां भी था। ससुराल पक्ष के लोग कंचन से अक्सर पैसे की डिमांड करते थे। वह व्यवहार में आकर दे भी देता था, लेकिन इस बार शायद रकम ज्यादा थी इस लिए वह तनाव में आ गया। जैसा कि सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल पक्ष के लोग ज्यादा परेशान किए थे। एक लाख रुपये मांगने का जिक्र है। सुसाइड नोट वायरल भी हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता। जलालपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि सुसाइड नोट कंचन की है इसकी पुष्टि के लिए उसके द्वारा लिखे गए विभागी पत्रों से मिलान कराया जाएगा। इससे हैंडराइटिंग पता चलेगी। साथ ही जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनसे पूछताछ की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


