सीसीटीवी कैमरे की परखी गुणवत्ता
Apr 07, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - सिंगरामऊ पुलिस ने अपराध की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई, जिसमें सभी कैमरे सही पाए गए।

सिंगरामऊ। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा निगरानी के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच सोमवार को सिंगरामऊ पुलिस की ओर से की गई। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ कस्बा, लालगंज, रतासी, बहरीपुर, जमउपट्टी, कुशहा बाजार लगभग सभी छोटे बड़े चट्टी चौराहों पर पूर्व में लगे कैमरों की क्रियाशीलता की जांच टेक्नीशियन द्वारा कराई गई। जिसमें सभी कैमरे सही ढंग से काम करते पाए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


