ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरगोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी...

गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरTue, 13 Nov 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गयी।

कृषि जानकारों ने किसानों को तकनीकी खेती, शोधित बीज, समय से बुवाई आदि की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि ब्लाक से बीज खरीदने पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। यूनियन बैंक के जिला सलाहकार एके मिश्र ने किसानों को क्रेडिट कार्ड से बैंक द्वारा मिलने वाले लोन के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन एडीओ (एजी) उदयनारायण यादव ने किया। इस मौके पर ब्लाक के सभी कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें