
पीयू में विधि छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
Jaunpur News - 0 नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विधि शिक्षा की दिशा में पहला मार्गदर्शनत ठेंगड़ी विधि संस्थान में गुरुवार को बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर व एलएलएम के नवप्रव
जौनपुर, संवाददता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में गुरुवार को बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर व एलएलएम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान के मूट कोर्ट हॉल में सम्पन्न हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थी ही विश्वविद्यालय की असली पहचान होते हैं। यदि अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बना लिया जाए, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों को आचरण, सकारात्मकता व समयनिष्ठा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और व्यावहारिक यात्रा की पहली झलक देता है।

यह अवसर है जब विद्यार्थी अपने सपनों को सही दिशा देने का संकल्प लेते हैं। विभागाध्यक्ष व निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि विधि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का मार्ग है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक मंगला प्रसाद यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राहुल कुमार राय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राजित राम सोनकर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. शुभम सिंह, प्रगति सिंह, जीशान अली सहित अन्य प्राध्यापक, लाइब्रेरियन अवधेश कुमार, सुषमा मिश्रा, शैलेश कुमार, संतोष पांडे, सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


