ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक

Mar 02, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - फोटो...08रुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज विजेता बना। पूर्व मंत्री और जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्हों

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक

जौनपुर, संवाददाता। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में रविवार को आयोजित खो खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज विजेता बना। पूर्व मंत्री और जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें तरासने की जरूरत है। खो खो प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम, बसंत विद्यापीठ ककोहिया द्वितीय, सहकारी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर पुरुष वर्ग में गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर प्रथम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वितीय, सहकारी पीजी कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालक में इंदिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम प्रथम, नानक पब्लिक स्कूल दितीय तथा जूनियर बालिका वर्ग में गुरु स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, मां कौशल्या सेकेंडरी स्कूल दितीय स्थान पर रहा। विशिष्ट स्थिति प्रबंधक लालचंद यादव लाले ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाघाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव ने किया। कोच निर्णायक की भूमिका में आशीष, अवनीश, सुरेश, विजय, शंकर और नीरज पटेल रहे। इस मौके पर प्राचार्य डा. ज्योतिष प्रकाश यादव, डा.रामाशंकर यादव, डॉ.आलोक यादव, प्रबंधक कृष्णचन्द यादव, आशीष, अश्विनी यादव, डॉ.यादवेंद्र, डॉ.पंकज, मनोरमा देवी, डॉ.पिंटू गुप्ता, रोहित यादव, रिंकू भानचंद, अक्षय पटेल अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।