स्वदेशी मेले में लोगों ने खूब की खरीदारी
संक्षेप: Jaunpur News - जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज के परिसर में स्वदेशी मेला आयोजित हुआ। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने इसका शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, उज्ज्वला योजना के...

जौनपुर, संवाददाता। शहर के बीआरपी इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित स्वदेशी मेला में बुधवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। सातवें दिन जिला सहकारी बैंक जौनपुर के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य ने शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर, गायक पंकज सिन्हा, अन्य छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नवचयनित आईपीएस सृष्टि मिश्रा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को चेक तथा प्रगतिशील किसानों सभाजीत, रमेश, रामजीवन, अभिषेक, संदेश प्रजापति सहित अन्य को साइंस हेल्थ कार्ड वितरित किया गया।
मातृशक्ति का सम्मान, उज्जवला से प्रकाशमान जौनपुर। उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। यहां अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों और लाभार्थी महिला शक्ति द्वारा देखा गया। 150 उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने सरोजा देवी, शकुंतला, शांति, आरजू बानो, शाहिदा बानो, उषा सहित अन्य उज्ज्वला लाभार्थियों को उज्ज्वला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत कुल 403934 लाभार्थी आच्छादित हैं। जिसके सापेक्ष 15 अक्टूबर 2025 को 44087 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




